जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को हुडको डैम के प्रांगण में जमशेदपुर सर्वोदय समिति का मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दिया तदुपरांत सर्वोदय समिति के वार्षिक मिलन समारोह विधिवत प्रारंभ हुआ. कार्यक्रम का संचालन सर्वोदय समिति के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने किया, जिसमें विचार गोष्ठी, वन भोज एवं सम्मान समारोह शामिल था. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्वोदय समिति के कार्यकलापों की चर्चा की और कहा किया समिति बिना किसी भेदभाव के सभी के उदय के लिए प्रयत्नशील रहती है. सर्वोदय समिति के विशिष्ट सदस्य अभय सिंह ने कहा के सर्वोदय समिति राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति कृत संकल्पित है. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि समिति समाज को जोड़ने का काम करती है जो बहुत ही प्रसंसनीय कार्य है. इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु हरे राम सिंह क़ो तथा अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आनेवाली जीविका सिंह कौशिक को एवं बॉडीबिल्डिंग में राष्ट्रीय चैंपियन प्रशांत कुमार सिंह को सर्वोदय समिति की तरफ से पुरस्कृत किया गया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा मोटर्स के उप महाप्रबंधक रजत सिंह, एचआर क़े सीनियर मैनेजर आरिफ इकबाल, टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार एवं जुगसलाई थाना प्रभारी तथा समाजसेवी अरविंद सिंह, कन्हैया सिंह, घनश्याम तिवारी, धर्मेंद्र सोनकर, प्रिंस सिंह, सत्यम सिंह, राहुल गोस्वामी, संजय यादव, प्रभुनाथ सिंह, मोहम्मद रईस, शाह आलम खान, बलराम सिंह, जेनू सिंह, अमरनाथ चौबे, आशुतोष सिंह, कृष्ण सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सर्वोदय समिति के नीरज दुबे, सिंध कुमार, अरुण सिंह, संजय सिंह कमलेश यादव, अमरनाथ, नंदलाल सिंह, आमिर सोहेल, आशुतोष सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, राजेश पाठक, सुरेश सिंह, संजय गिरी को विशेष रूप से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सर्वोदय समिति के सचिव मनोज सिंह ने किया




