गोइलकेरा: पश्चिम सिंहभूम जिला के गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय पंचायत प्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. एस्पांयर संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान जिला परिषद सदस्य शिवरतन नायक, जिला परिषद सदस्य माधन चंद्र कुंकल, जिला मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र बोयपायी उपस्थित हुए. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने के विषय पर अपने अपने विचार रखे. स्कूलों में बच्चों की ड्राप आउट समस्याओं को दूर करने, शिक्षा के प्रति बच्चों के अभिभावक को खासकर जागरुक करने, जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर गांव में शिक्षा के महत्व बताने, खेल- खेल के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने इत्यादि को अपनी अपनी बातें रखी. इस मौके पर विभिन्न पंचायत के मुखिया व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.







