चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान हाई है. इस बार चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी व टक्कर काफी रोचक हो गया है. सांसद जोबहा माझी के दूसरे पुत्र उदय मांझी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद तेज रफ्तार में समर्थकों के साथ लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है. दूसरी ओर से झामुमो से ही चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव ने अध्यक्ष पद के ही नामांकन दाखिल किया है. सन्नी उरांव भी समर्थकों के साथ शहर के गली मुहल्लों में घूमकर लोगों से संपर्क कर रहे है. (नीचे भी पढ़े)
इधर झामुमो से ही खरसावां के विधायक दशरथ गगराई के भाई डॉ विजय सिंह गगराई के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा ने चक्रधरपुर से अध्यक्ष पद के लिए विजय सिंह गगराई को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा पूर्व सांसद स्व विजय सिंह सोय की पुत्र अनुप्रिया सोय ने भी अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक महिला प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया है. ई रिक्शा चालक टोटो चालक संघ के बैनर बीरबल हाईबुरु ने भी नामांकन किया है. गुरुवार को चुनावी प्रक्रिया के तहत स्क्रूटनी किया गया. जहां अध्यक्ष पद के लिए सभी प्रत्याशी के कागजात जांच में सही पाए गए. अब देखना होगा कि नाम वापसी के बाद कितने प्रत्याशी मैदान में रहेंगे. आज झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम ने कहा कि सन्नी उरांव ही झामुमो के समर्थित प्रत्याशी है. इसके बाद परिस्थियां बदली सी नजर आ रही है.







