जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई के विधायक निधि से निमित जमशेदपुर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत हलुदबनी के गंडक रोड़ में महतो के घर से मंडल के घर होते हुए बादल हेम्ब्रम के घर तक 6 लाख 49 हजार कि लागत से पथ निर्माण कार्य का जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उदघाटन किया.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण होने से अब लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्रदान होगी. आगे भी अन्य कई विकास योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी. जुगसलाई विधानसभा कि जनसमस्याओं के समाधान को लेकर वे तत्पर है।मौके पर काफ़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.


















