जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय 25वीं राज्य स्तरीय पर एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 और छठी राज्य स्तरीय पारा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का शनिवार को दूसरा व अंतिम दिन रहा. दूसरे दिन एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ट्रैक इवेंट के रूप में 200 मीटर की दौड़, 400 मीटर की दौड़ का आयोजन विभिन्न वर्गों में हुआ. वहीं दूसरी ओर मैदानी स्पर्धाओं के अंतर्गत गोला फेंक, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो के इवेंट विभिन्न वर्गों में आयोजित किए गए. दूसरे दिन की सभी स्पर्धाओं के विजेताओं को समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं पैरालंपिक कमेटी ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी जटाशंकर चौधरी, विशिष्ट अतिथियों के रूप में जमशेदपुर के समाजसेवी विकास सिंह, पत्रकार बृजभूषण सिंह, लायंस इंटरनेशनल की जोनल चेयरपर्सन पी पुष्पलता, लायंस इंटरनेशनल के रीजनल चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल, इनर व्हील ईस्ट जमशेदपुर की डॉ मीना मुखर्जी, सामाजिक संस्था नई दिशा के संयोजक संदीप कुमार सिंह ने कार्यक्रम के दौरान एथलेटिक्स और बैडमिंटन के विभिन्न वर्गों की स्पर्धाओं के विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालंपिक एसोसिएशन की अध्यक्षा पूर्वी घोष, सचिव जगन्नाथ बेहरा, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, संयुक्त सचिव नरेश कुमार ने सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न, गुलदस्ता और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पैरालंपिक कमिटी आफ झारखंड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी ने अपने संबोधन में सफल आयोजन के लिए मेजबान पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालंपिक कमेटी, टाटा स्टील खेल विभाग, इनर व्हील क्लब, जमशेदपुर, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर, लायंस क्लब इंटरनेशनल का परस्पर सहयोग के लिए आभार जताया. झारखंड के 18 जिलों से आए लगभग 200 खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से काफी प्रभावित रहे. उन्होंने कहा- जमशेदपुर में पहली बार पारालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप की सफलता से वे काफी आशान्वित हैं. झारखंड पैरालंपिक कमेटी दिव्यांग बच्चों के खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है. कार्यक्रम के अंत में अंकों के आधार पर समग्र विजेता के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला को मुख्य अतिथि ने चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की. उप विजेता के रूप में देवघर की टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई जबकि तीसरे स्थान पर रामगढ़ जिला की टीम रही. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: jamshedpur akshay navmi- टेल्को आम बागान छठ पूजा समिति ने श्रद्धा और उल्लास से मनाया अक्षय नवमी, महाभोग का हुआ वितरण

छठी राज्य स्तरीय पर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की महिलाओं की एकल प्रतियोगिता में विजेता लक्ष्मी कुमारी एवं उप विजेता किरण कुमारी रहीं, जबकि पुरुषों के की प्रतियोगिता में विजेता दिव्यांशु व उप विजेता अभिषेक कुमार, एस-45 पुरुषों की सिंगल प्रतियोगिता में यासिन विजेता जबकि अतुल चंद उप विजेता रहे. पुरुषों की डबल्स प्रतियोगिता में बिट्टू कुमार और दिव्यांशु कुमार की टीम विजेता रही, जबकि बजरंगी प्रिय रंजन और सुमंत उपविजेता रहे. एसएल -3 श्रेणी के पुरुषों के वर्ग में विजेता बिट्टू कुमार, जबकि बजरंगी, प्रिय रंजन उपविजेता घोषित हुए. व्हीलचेयर क्रांतिकारी 1 एवं 2 में विजेता अनवर शेख जबकि उप विजेता तुलसी रहीं. कार्यक्रम का संचालन श्याम कुमार शर्मा ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
दोनों ही चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक आयोजित करने में मुख्य रूप से पूर्वी घोष, जगन्नाथ बेहरा, अजीत कुमार, राज्य सचिव कुमार गौरव, राजकुमार सिंह, डॉ निवेदिता पाणिग्रही, गीता सिंह, दीपक कुमार श्रीवास्तव, धीरज कुमार शर्मा, नरेश कुमार, अजय महंती, एम अरशद, मोहनलाल, के गोपाल राव, पॉल इब्राहिम, स्वामी सर, वीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं अन्य ने महत्वपूर्ण सहयोग किया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरे दिन के खेल के समापन के उपरांत एथलेटिक्स की स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे. 400 मीटर की पुरुषों के लिए आयोजित दौड़ में प्रथम आशुतोष पाणिग्रही (पूर्वी सिंहभूम), द्वितीय सई कृष्ण, पूर्वी सिंहभूम, तृतीय मनीष कुमार पूर्वी सिंहभूम रहे. गोला फेंक व्हीलचेयर कैटेगरी में प्रथम अनवर शेख, द्वितीय मोहम्मद तनवीर आलम एवं तृतीय हेमलाल मंडल रहे. गोला फेंक एफ 38 पुरुष वर्ग में प्रथम श्रीकांत शाह द्वितीय राजदीप कुमार तृतीय राणा प्रताप यादव. पुरुष वर्ग के डिस्कस थ्रो में प्रथम अंगद कुमार सिंह, द्वितीय तपन कुमार एवं तृतीय राणा प्रताप रहे. 400 मीटर की दौड़ (टी-42 कैटेगरी) के लिए धनबाद के अरुण कुमार महतो प्रथम, देवघर के अनिरुद्ध पंड़ित, एवं तृतीय लातेहार के कमलेश उरांव आये. पुरुषों के जेवलिन थ्रो के पुरुष वर्ग में अंगद कुमार सिंह प्रथम, तपन कुमार द्वितीय एवं श्रीकांत साह तृतीया स्थान पर रहे. आइ डी गोला फेंक में सई कृष्ण प्रथम, एस उमेश द्वितीय एवं उदय शंकर तृतीय आये. पुरुष वर्ग के लिए एफ3 कैटेगरी की गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम देवघर के रोहित कुमार, द्वितीय पूर्वी सिंहभूम के तेजिंदर सिंह एवं तृतीय रांची के राजेश सिंह घोषित हुए.


















