जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में वेज रिवीजन समझौता को लेकर वार्ता अब तेज होगा. कंपनी की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ससमय वेतन समझौता संपन्न कराने के लिए वचनबद्ध है. फलस्वरूप शनिवार को यूनियन की ओर से चार्टर्ड ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंपा गया. गौरतलब हो कि पिछले दिनों यूनियन की ओर से बैठक आयोजित की गई थी जिसमें तमाम कमेटी मेंबर्स एवं यूनियन पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संवाद स्थापित कर चार्टर्ड ऑफ डिमांड के लिए सुझाव आमंत्रित किए थे. (नीचे भी पढ़ें)
तमाम सुझावों पर विचार-विमर्श के बाद यूनियन की ओर से मांग पत्र तैयार कर प्रबंधन को सौंपा गया. अब जल्द ही वार्ता होगी. गौरतलब है कि, पिछला ग्रेड रिवीजन 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2026 तक के लिए लागू है. मार्च में यह लंबित होने वाला है. समय पर ग्रेड रिवीजन कराने के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन जल्द ही प्रबंधन के समक्ष समझौता के लिए पहल करेगी, क्योंकि वर्ष 2022 में समय पर ग्रेड रिवीजन समझौता होने के कारण कर्मचारियों को एकमुश्त 20,000 रुपए बोनस के तौर पर मिले थे.


















