जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एस्पायर इंजीनियरों की बहाली निकाली है. आवेदन के लिए आवेदक को पहले www.tatasteel.com पर क्लिक कर एस्पायरिंग इंजीनियर प्रोग्राम पर जाकर https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/AEP26.aspx से फार्म डाउनलोड कर अपने निजी मेल से career@tatasteel.com पर मेल करना है. इंजीनियर ट्रेनी के चय होने के बाद एक साल तक ट्रेनिंग दी जायेगी. ट्रेनिंग के दौरान चयनित अभ्यर्थी को 30 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा. वहीं, इंजीनियर ट्रेनी के रुप में बहाल होने के बाद आवेदक को आइएल 6 स्तर के असिस्टेंट मैनेजर के पद पर बहाल किया जायेगा, जिनको 7 लाख 40 हजार रुपये सालाना का सीटीसी (कास्ट टू कंपनी) दिया जायेगा. इस दौरान मेडिकल्लेम का कवर होगा. मेडिक्लेम के तहत 2.50 लाख रुपये प्रति वर्ष और 6 हजार रुपये का मेडिकल ओपीडी का खर्च दिया जायेगा. आवेदन शुरू हो गया है. आवेदन 9 मार्च तक किया जा सकता है. ऑनलाइन जरिये ही आवेदन किया जा सकता है. किसी तरह का हार्ड कॉपी नहीं लिया जायेगा. चयनित का पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद इंटरव्यू और फिर स्वास्थ्य की जांच होगी. (नीचे भी पढ़ें)
आवेदक को हर हाल में अपना सारा एकेडमिक सर्टिफिकेट 31 अगस्त 2026 तक पेश करना होगा नहीं तो फिर उनका चयन रद्द किया जायेगा. आवेदक के पास झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और ओडिशा का डोमेसाइल होना चाहिए. आवेदक को बीइ, बीटेक, बीएससी 2025 तक पास आउट होना जरूरी है. फाइनल इयर के स्टूडेंट जो 2026 में पास होंगे, वे लोग भी आवेदन कर सकते है. आवेदक को सेरामिक, केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेनेश, इएम, मैकेनिकल, मेटलर्जी, मिनरल, माइनिंग में बीए, बीटेक या बीएससी की डिग्री हासिल कर चुके है. एआइसीटीइ व यूजीसी अप्रुव्ड संस्थान से पास आउट को ही मौका दिया जायेगा. आवेदक के पास जेनरल कैटेगोरी के आवेदक को 65 फीसदी या 6.5 सीजीपीए, पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट, ट्रांसपर्सन, एससी व एसटी समुदाय को 60 फीसदी या 6.0 सीजीपीए अंक हासिल होना चाहिए. जेनरल आवेदक की उम्र 30 साल 1 जनवरी 2026 तक पूरी होनी चाहिए जबकि ट्रांसपर्सन, पीडब्ल्यूडी और एसटी व एससी उम्मीदवार का 32 साल होना चाहिए, जो 1 जनवरी 2026 तक पूरा होना चाहिए.




