जमशेदपुर : जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान की ओर से श्री साईंनाथ देवस्थानम् प्रांगण में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महा रुद्राभिषेक आयोजित किया गया, जबकि सोमवार को भोलेबाबा का दिव्य शृंगार, भव्य एवं भक्तिमय महा आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. साईं भजन एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा. शिरडी वाले साईं बाबा …, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम… आदि जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान बतौर अतिथि, संस्थान के संरक्षक आलोक सिन्हा, आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक नवीन चौरसिया, समाजसेवी मिथिलेश कुमार यादव, संस्थान के चेयरमैन राजीव कुमार, विजय सिंह, महासचिव सी उदय भास्कर, चंद्रशेखर, राजेश पांडेय, आलोक कुमार, आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका अर्चना चौरसिया समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष अनूप रंजन ने किया. संस्थान के द्वारा तमाम अतिथियों को तिलक लगाकर तथा गुलदस्ता एवं धार्मिक पट्टा भेंटकर स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
वरिष्ठ पत्रकार ब्रज भूषण सिंह ने कहा कि देवस्थानम साईं मंदिर इस रूप में विकसित हो रहा है जहां आने से शांति और सुकून की अनुभूति होती है. वहीं कार्यक्रम में माताओं की उपस्थिति की सराहना की. आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक नवीन चौरसिया ने कहा कि बिना शिव के उत्सव संभव नहीं है और शिव के बिना उत्सव नहीं है. उन्होंने कहा कि शिव जी हमेशा ध्यान मुद्रा में दिखते हैं वह संदेश है.














