जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची एवं उपकारा घाटशिला की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई. (नीचे भी पढ़े)

उपायुक्त ने कैदियों के सेल, अस्पताल, वॉच टावर, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी समय समय पर जेल की सुरक्षा आडिट कराई जाये. केंद्रीय कारा घाघीडीह में कुल 50 चापाकलों में से लगभग आधे चापाकल खराब होने की जानकारी दी गई. उपायुक्त ने खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति हेतु त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. (नीचे भी पढ़े)
जेल परिसर की सुरक्षा हेतु वॉच टावर में जैप फोर्स की तैनाती मामले में पुलिस अधीक्षक को जैप मुख्यालय से पात्राचार कर फोर्स मांगने के लिए निर्देश दिया. केंद्रीय कारा घाघीडीह में सभी बंदी कक्ष, कारा अस्पताल और अन्य संरचनाओं की मरम्मति हेतु प्राकलन तैयार करने, तकनीकी स्वीकृति, स्वीकृत योजना पर जल्द काम शुरू करते हुए कारा परिसरों की संरचनात्मक स्थिति सुदृढ़ कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जेलों की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. वॉच टावरों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग, औचक निरीक्षण और समन्वयात्मक कार्यप्रणाली पर विशेष बल देने की आवश्यकता है.(नीचे भी पढ़े)
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता कैदियों की सुरक्षा और कारा परिसरों की व्यवस्था को मजबूत करना है. बैठक में उपायुक्त के अलावे एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, रेल एसपी अजीत कुमार, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीटीओ धनंजय, एडीएम एसओआर राहूल जी आनंद जी, डीएसपी समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे.














