जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में बच्चों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक नए गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है. घटना टिनप्लेट चौक के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में बुधवार शाम करीब 4:10 बजे घटी. (नीचे भी पढ़ें)
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि एक व्यक्ति ने बच्चों को झांसा देकर ऑनलाइन माध्यम से करीब 4 हजार रुपये की ठगी कर ली. इसके बाद आरोपी एटीएम से पैसे निकालकर भागने लगा. जब बच्चों ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें कुछ दूर तक घसीटते हुए भागने की कोशिश की. घटना की सूचना तुरत गोलमुरी पुलिस को दी गई और पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर पहुंचे संवाददाता ने पाया कि एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वहां गार्ड होता तो ऐसी घटना शायद नहीं घटती. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







