• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 3, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand UPSC result : झारखंड के युवाओं का कमाल, यूपीएससी में मारी बाजी, दुमका की बेटी सुदीपा, लातेहार का बिपुल, साहिबगंज की बेटी निहारिका, धनबाद के श्रुति मोदी ने मारी बाजी, गम्हरिया का आयुष है कोल्हान टॉपर, जानें कैसा रहा परफार्मेंस

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची/जमशेदपुर/दुमका : झारखंड के कई लड़के और लड़कियों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में जबरदस्त परफार्मेंस किया है. इसमें कई जिलों के लड़के और लड़कियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है.
दुमका की बेटी सुदीपा ने 41वां रैंक हासिल किया

झारखंड की उपराजधानी कहे जाने वाले दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी की परीक्षा में 41वां रैंक हासिल किया है. वह मूल रूप से कुमड़ाबाद की रहने वाली हैं. उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं. साधारण परिवार से आने वाली सुदीपा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. यह सुदीपा का तीसरा प्रयास था. इससे पहले वह एक बार इंटरव्यू तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन कुछ अंकों से अंतिम सूची में जगह बनाने से चूक गयी थीं. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर तैयारी जारी रखी. आखिरकार इस बार उन्होंने शानदार सफलता हासिल कर ली. सुदीपा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, बांका से हुई. इसके बाद उन्होंने सिदो-कान्हू हाई स्कूल, दुमका से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. स्नातक की पढ़ाई उन्होंने ए एंड कॉलेज, दुमका से की. खास बात यह है कि उन्होंने दुमका में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की. तैयारी के दौरान सुदीपा राजकीय पुस्तकालय, दुमका में नियमित रूप से अध्ययन करती थीं. यहां आयोजित ग्रुप डिस्कशन और मॉक टेस्ट में सक्रिय रूप से भाग लेकर उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत बनाया. उनकी सफलता यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ निश्चय और मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है. इससे पहले भी सुदीपा का चयन झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीडीपीओ पद के लिए भी हो चुका है. उनके परिवार, मित्रों और शिक्षकों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.(नीचे भी पढ़े)

गम्हरिया का आयुष है कोल्हान टॉपर

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी आयुष कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन किया है. गम्हरिया की टायो कॉलोनी निवासी आयुष को ऑल इंडिया रैंकिंग में 143 रैंक हासिल किया है. कोल्हान स्तर का टॉपर बने है. बताया जाता है कि उन्होंने बिना कोई कोचिंग के ऑनलाइन और यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई की है और सफलता हासिल की है. पहले ही प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की है.(नीचे भी पढ़े)

लातेहार का बिपुल यूपीएससी में 103 रैंक हासिल किया

ADVERTISEMENT

झारखंड के लातेहार जिले स्थित महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत चटकपुर गांव के होनहार लाल बिपुल गुप्ता ने यूपीएससी में देशभर में 103वीं रैंक हासिल की. बिपुल गुप्ता की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. पिछले वर्ष भी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की थी, लेकिन 368वीं रैंक आने के कारण वह आईएएस बनने से चूक गये थे. हालांकि, उसी वर्ष उन्होंने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) की परीक्षा में देशभर में 12वां स्थान प्राप्त किया था. वर्तमान में वन विभाग में बतौर अधिकारी कार्यरत हैं. हालांकि हमेशा से उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर जनसेवा करना था, जिसे उन्होंने इस बार हासिल कर लिया.(नीचे भी पढ़े)

साहिबगंज की बेटी निहारिका को मिला 365 वां रैंक

यूपीएससी की परीक्षा में साहिबगंज की बेटी निहारिका सिन्हा ने 365वीं रैंक हासिल किया है. निहारिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है. वह निरंजन सिन्हा और शबनम कुमारी की बड़ी बेटी हैं. उनके पिता पेशे से दर्जी हैं, जबकि उनकी मां शबनम कुमारी स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नर्स के रूप में कार्यरत है. स्नातक के बाद निहारिका यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चली गयीं. वर्ष 2024 में उन्होंने पहला प्रयास किया, जिसमें वह मुख्य परीक्षा भी क्वालीफाई नहीं सकीं. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी. अंततः वर्ष 2025 में दूसरे प्रयास में उन्होंने 365वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता के सपनों को नई उड़ान दी.(नीचे भी पढ़े)
धनबाद की श्रुति मोदी ने किया 569 रैंक हासिल

यूपीएससी की परीक्षा में धनबाद जिले के बरोरा की श्रुति मोदी ने सामान्य श्रेणी में 569वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. श्रुति मोदी के पिता सीताराम मोदी और माता सुषमा मोदी हैं. उन्होंने दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की है. श्रुति वर्तमान में बैंक क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं और नौकरी के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है. श्रुति मोदी का घर द्वारका मोड़ में है. उनकी इस उपलब्धि पर वर्णवाल सेवा समिति, बाघमारा सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural car accident : पटमदा में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, बिजली पोल दो टुकड़ों में टूटा, चालक सुरक्षित, विद्युत कर्मी पोल की मरम्मत कराने में जुटे
खबर

Jamshedpur rural car accident : पटमदा में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, बिजली पोल दो टुकड़ों में टूटा, चालक सुरक्षित, विद्युत कर्मी पोल की मरम्मत कराने में जुटे

August 3, 2026
West singhbhum controversy over funeral on school land : चक्रधरपुर के जमीद गांव में स्कूल की जमीन पर महिला के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल, जमीन को लेकर ग्रामीण व मृतका के परिजन आमने-सामने, ग्राम सभा में उठी जमीन की मापी एवं सीमांकन की मांग

Jamshedpur rural amlagora school : चाकुलिया के आमलागोड़ा उमवि के शिक्षकों की तत्परता से सबर टोला के बच्चे भी हो रहे हैं शिक्षित, अधिकांश सबर बच्चे प्रतिदिन पढ़ने आते हैं स्कूल, शिक्षक भी अभिभावकों को करते रहते हैं प्रेरित

Next Post
jamshedpur rural sports-जेबीसी राजाबासा में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, कुनु स्पोर्टिंग बना विजेता

jamshedpur rural sports-जेबीसी राजाबासा में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, कुनु स्पोर्टिंग बना विजेता

tata motors working day : टाटा मोटर्स व टाटा कमिंस में रविवार को नहीं रहेगी साप्ताहिक छुट्टी, कामकाज होगा, यह है वजह

tata motors working day : टाटा मोटर्स व टाटा कमिंस में रविवार को नहीं रहेगी साप्ताहिक छुट्टी, कामकाज होगा, यह है वजह

jamshedpur police action- परसुडीह में होली के दिन फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद,गया जेल

jamshedpur police action- परसुडीह में होली के दिन फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद,गया जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News