गालूडीह: राजाबासा गांव में जेबीसी राजाबासा द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच का शुक्रवार को समापन हो गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरली इंटर कॉलेज के डायरेक्टर पीके मुरली शामिल हुए. फुटबॉल मैच में 8 टीमों ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)
फाइनल मैच कुनु सपोर्टिंग और लोकल टाइगर के बीच खेला गया. जिसमें कुनु सपोर्टिंग ने जीत हासिल की. मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 10 हजार नगद व भेड़ और उपविजेता टीम को 7 हजार नगद व भेड़ देकर सम्मानित किया. मौके पर दुर्गाचरण मुर्मू, सिदो मुर्मू, अशोक महतो, शिखर महतो, कृष्णा मुर्मू, जगदीश मुर्मू, हुडिंग सोरेन आदि उपस्थित थे.







