जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लाट में रविवार को भी कर्मचारी ड्यूटी करेंगे. इसको लेकर सरकुलर जारी किया गया है. 8 मार्च को रविवार होने के बावजूद कर्मचारियों को ड्यूटी करने को कहा गया है. चूंकि, कंपनी के प्रोडक्ट का डिमांड काफी है और सप्लाइ समय पर करना है, इस कारण कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
टाटा कमिंस में भी रविवार को कामकाज होगा. रविवार को काम करने के बदले कर्मचारियों को अवकाश की घोषणा प्रबंधन द्वारा बाद में की जायेगी. जमशेदपुर प्लांट में मार्च माह में 11 हजार से ज्यादा वाहनों के निर्माण का लक्ष्य है, जिसे पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है. कमिंस इंडिया प्रबंधन ने भी रविवार को प्लांट खोलने का सरकुलर जारी किया है. रविवार को काम करने के बदले कंपनी ने 14 मार्च को आधिकारिक अवकाश की घोषणा कर दी है.







