जादूगोड़ा : यहां धर्मडीह स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल के 10वें वार्षिकोत्सव में बच्चों के हौसले कमाल के दिखे. इस मौके पर नन्हे बच्चों ने हम हैं राही प्यार के, फिर मिलेंगे चलते-चलते गाने की धुन पर मंच पर खूब धमाल मचाया. इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि सह भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक आरएल पटनायक, विशिष्ट अतिथि जादूगोड़ा थाना के एएसआइ प्रीतम राज, स्कूल के प्राचार्य पवन कुमार स्कूल के निदेशक मुद्रिका शर्मा का स्कूली छात्रों ने आरती दिखाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया. इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि आरएल पटनायक ने बीते 10 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया तथा कहा कि यहां के छात्र अल्फा श्रेणी में आते हैं जहां के बच्चे विकसित तकनीक के बीच शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का यह विद्यालय आगे खूब तरक्की करेगा. कार्यक्रम में बच्चों ने खूब मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया है. इस मौके पर मुद्रिका शर्मा ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ दहेज के खिलाफ बच्चों को जागरूक किया जाता है, जिसकी शुरुआत 2014 में हुई थी. उन्होंने कक्षा आठ, नौ व दस का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत बताते हुए इसे शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया. उन्होंने आगे कहा कि स्कूली बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए विज्ञान प्रदर्शनी, ट्रैफिक नियम की जानकारी, बाल दिवस समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.



