जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से चलाये जा रहे रक्त जागरूकता अभियान के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान एवं प्लेटलेट दान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करनेवाले रक्तदाताओं की सराहना के साथ ही सम्मान प्रदान किया गया. निम्नलिखित दानदाताओं ने अपने उल्लेखनीय योगदान से समाज के प्रति सेवा एवं मानवता की मिसाल प्रस्तुत की, इन रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने में पूर्वी सिंहभूम रेडक्रॉस सोसाइटी के एसडीपी डोनेशन प्रभारी व टाटा स्टील कर्मी प्रभुनाथ सिंह के प्रोत्साहन एवं जरूरतमंद तथा रक्तदाताओं के बीच कड़ी बनकर जरूरतमंदों के लिए आवश्यक प्लेटलेट्स की आपूर्ति को संभव बनाया. इसी कड़ी में आज टाटानगर प्लेटफार्म नं- 1 पर 40 लोगों ने रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया, जांच में उपयुक्त 28 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस सप्ताह एसडीपी दान के माध्यम से जरूरतों का जीवन बचाने में मुकेश कुमार, टाटा स्टील कर्मी – 12वीं बार एसडीपी दान एवं 17वीं बार रक्तदान कुल 29 बार रक्तदान, अनिल कुमार, टाटा स्टील कर्मी– 7वीं बार एसडीपी दान एवं 7वीं बार रक्तदान, कुल 14 बार रक्तदान, नवलेश कुमार, टाटा स्टील कर्मी – 26 एवं 27वीं बार एसडीपी दान एवं 22वीं बार रक्तदान, 49 बार कुल रक्तदान, सुखविंदर सिंह – 53वीं बार एसडीपी दान एवं 24वीं बार रक्तदान कुल 77 बार रक्तदान, सिद्धार्थ सुमन, टाटा स्टील कर्मी – 18वीं बार एसडीपी दान, 2वीं बार प्लाज्मा दान एवं 4वीं बार रक्तदान, कुल 24 रक्तदान, दिनेश कुमार सिंह, टाटा स्टील कर्मी – 24वीं बार एसडीपी दान एवं 16वीं बार रक्तदान कुल 40 बार रक्तदान, बसंत कुमार, टाटा स्टील कर्मी – 8वीं बार एसडीपी दान एवं 21वीं बार रक्तदान, कुल 29 बार दान पूर्ण कर महत्वपूर्ण योगदान दिया. इन सभी महान दानदाताओं के निस्वार्थ योगदान से अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल रहा है. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं कों पुनीत कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा समाज के अन्य लोगों से भी अपील करते हुए आगे आकर रक्त एवं प्लेटलेट दान कर इस जीवन रक्षक अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया.



