आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित भाटिया बस्ती में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बच्चे के कथित अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. बच्चे को उसके पड़ोसी रंजीत मंडल के परिवार ने अपने घर में बंधक बनाकर रखा था. स्थानीय लोगों ने जबरन घर का दरवाजा खुलवाकर बच्चे को सकुशल बरामद किया. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्चे को तंत्र-मंत्र या किसी कथित साधना के उद्देश्य से छुपाकर रखा गया था. घर के पूजा स्थल में दक्षिण दिशा की ओर स्थापित काली मां की मिट्टी की मूर्ति मिलने से संदेह और गहरा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
आक्रोशित लोगों ने आरोपित परिवार को 24 घंटे के भीतर बस्ती खाली करने का अल्टीमेटम दिया है. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं.



