जमशेदपुर : सिख नौजवान सभा की सरजामदा इकाई की ओर से शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत को नमन करते हुए 70 से ज़्यादा बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियां (कॉपी-किताब) वितरित की गईं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया जिन्हें आवश्यक शिक्षण-सामग्रियां प्रदान की गईं. इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने शहीदों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान रविंदर सिंह मिनटा, बलदेव सिंह बल्ले,सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, उत्तरी सरजामदा की मुखिया सुमी केराई, दक्षिण सरजामदा की मुखिया नागी मुर्मू, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जसवीर कौर, आग़ाज संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, नौजवान सभा के सलाहकार सुखदेव सिंह, युवा समाजसेवी हिमांशु झा, बहादुर गतका ग्रुप के जगजीत सिंह, पंकज शर्मा, आरव सागर आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सिख नौजवान सभा के प्रधान जगप्रीत सिंह, जेडी,सन्नी सिंह, शिवाकर सिंह, पुनीत दास, निखिल महतो आदि ने अहम भूमिका निभाई.













