जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी कमल चौक स्थित बुधराम मोहल्ला में उपकार संघ द्वारा चैत्र नवरात्र जंवारा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. सोमवार को महापंचमी के अवसर पर संध्या 4 बजे बाना आगवानी के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. जसगीत के साथ लोहार के घर से माता के अस्त्र-शस्त्र को विधिवत पूजा अर्चना कर उपकार संघ मंदिर प्रांगण में लाया गया, जिसके पश्चात माता का एवं अस्त्र-शस्त्र का विशेष श्रृंगार किया गया. बजरंग बली और उपकार संघ के ध्वज का ध्वजारोहण उपकार संघ के अध्यक्ष सतपाल साहू ने किया. (नीचे भी पढे़ं)

ध्वजारोहण के पश्चात उपकार संघ भजन मंडली द्वारा जसगीत प्रारंभ किया गया. जैसे ही जसगीत प्रारंभ हुआ भक्तों का भारी जनसैलाब उपकार संघ पूजा पंडाल में उमड़ पड़ा. इस महा अनुष्ठान में अध्यक्ष सतपाल साहू, उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, महासचिव विश्वकर्मा वर्मा, सचिव राजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू, सह कोषाध्यक्ष साहिल शर्मा और बालकृष्ण साहू एवं उपकार संघ के सभी निष्ठावान सदस्य अपनी भागीदारी निभा रहे हैं.



