जमशेदपुर : जमशेदपुर की बेटी अंकिता यादव ने अपनी मेहनत, अनुशासन और देशक्ति के जज्बे से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अंकिता ने ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त की है. उनकी इस सफलता से न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड में गर्व और खुशी का माहौल है. अंकिता यादव बैंक ऑफ़ इंडिया, तमिलिया शाखा के हेड कैशियर जेडी यादव की बेटी है. अंकिता यादव शीघ्र ही चेन्नई में प्रशिक्षण ग्रहण करेंगी. प्रशिक्षण उपरांत उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से वे राष्ट्र सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगी. (नीचे भी पढें)
ऑल इंडिया यादव महासभा की महिला विंग अनीता यादव एवं सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर ने अंकिता यादव को सम्मानित किया. साथ ही उसके माता पिता को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि बच्चे की सफलता के पीछे उसके माता पिता का सबसे बड़ा हाथ एवं उनका त्याग होता है. बिटिया के लगन मेहनत और अथक प्रयास ने अपने परिवार, समाज ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है. जिला जौनपुर के जिलेदार साहब की पुत्री अंकिता यादव झारखंड की पहली महिला कैंडिडेट है जिसने सीडीएस में चयन के माध्यम से लेफ्टीनेंट कर्नल के पद को सुशोभित किया है. (नीचे भी पढें)
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, मित्रगण एवं समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है. यह सफलता विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उक्त उपलब्धि के उपलक्ष्य में अंकिता यादव के सम्मान में एक सम्मान समारोह एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अनीता यादव, पूनम देवी, सुलोचना यादव, आरती यादव, रामनंदन, वरुण कुमार एंड मोहन यादव सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनायें दी.



