बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के पारुलिया, कुम्हार डुबी व माटिहाना समेत कई गांवों में मंगलवार को मां मंगला उषा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा. जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के वातावरण में सराबोर नजर आया. आयोजन की शुरुआत भव्य शंखनाद से ह हुई, जिसके बाद एक विशाल कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर गाजे बाजे और भजनों के साथ मुख्य मार्गो का भ्रमण किया. (नीचे भी पढ़े)
जयकारों की गूंज के साथ जब यह यात्रा पूजा स्थल पहुंची, तो पंडितों ने सानिध्य में सस्वर मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से कलश स्थापना की गयी. मां मंगलाउषा की दिव्य प्रतिमा के समक्ष अखंड दीप प्रज्जवलित कर सुख समृद्धि और मांगलिक कार्यो की सिद्धि की कामना की गयी. शुद्धिकरण और सामूहिक भक्ति के प्रतीक के रुप में शुरू हुआ, यह अनुष्ठान अब अपने अगले चरण मे प्रवेश कर चुका है. जहां आगामी दिनों तक चलने वाले हवन पूजन व महाआरती के कार्यक्रमों से पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति से ओत प्रोत रहा.



