गालूडीह: गालूडीह के उलदा स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर शनिवार से चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ. पहले दिन मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. 3001 महिलाओं ने पीली साड़ी पहन कर सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली, जय माता दी के जयकारों से गालूहीह भक्तिमय हो गया. (नीचे भी पढ़े)
कलश यात्रा महुलिया प्लस टू विद्यालय मैदान से सुबह आठ बजे शुरू हुई. जम्मू से आये स्वामी हृदयानंद गिरि जी महाराज खुली जीप पर कलश यात्रा के साथ चल रहे थे. जबकि महिलाएं पीछे कतारबद्ध होकर चल रही थी. करीब तीन किमी दूरी तय कर मंदिर पहुंचने के बाद कलश स्थापित कर विशेष पूजा शुरू हुई. पूजा के बाद भक्ती के बीच शरबत और प्रसाद वितरण किया गया.



