जमशेदपुर : जमशेदपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आवास टावर अपार्टमेंट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले के एक फ्लैट में एयर कंडीशनर ब्लास्ट होने के बाद आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग लगने के बाद पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग फ्लैट के अंदर फंस गए. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. अपडेट के लिए बने रहें.



