चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप के पास बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने नगर पंचायत क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती निवासी शेख नजीर को शनिवार की देर शाम को किसी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. हमला करने के बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर पुरनापानी की ओर भाग निकले. घायल युवक के साथ बाइक पर बैठे मोहम्मद मझहर ने बताया कि वह शेख नजीर के साथ शुक्ला पंप के पास स्थित बिरयानी दुकान में बिरयानी लेने के लिए गए थे. इसी दौरान अज्ञात बाइक पर सवार एक युवक ने शेख नजीर पर जानलेवा हमला कर दिया.
(नीचे भी पढ़ें)हमला करने के बाद उक्त युवक बाइक पर बैठकर नगर पंचायत क्षेत्र के पुरनापानी की ओर भाग निकला. ग्रामीणों ने तत्काल बाइक पर घायल युवक को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं. घटना की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पुलिस घटना की जांच कर रही है.



