जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन का मामला गरमाता जा रहा हैं. एक मई मजदूर दिवस पर मजदूर नेताओं की बैठक हुई. इसके नेतृत्व टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने किया. इसमें अधिकांश कमिटी मेंबर औऱ कर्मचारी मौजूद थे. इस दौरान सबसे पहले तमाम शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही यह तय किया गया कि जल्द से जल्द और बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

इन लोगों ने मांग की कि ऐसा वेज रिवीजन हो, जो कर्मचारी के आशाओं के अनुरूप हो और पुराने ग्रेड एवं नए ग्रेड के तमाम कर्मचारियों का वेतनवृद्धि सम्मानजनक हो. इन लोगों ने तय किया कि अगर ग्रेड रिवीजन से कर्मचारी खुश नहीं रहेंगे तो ऐसी परिस्थिति में वे लोग यूनियन में नए मोर्चा का गठन करेंगे. इस मोर्चा के माध्यम से विरोध करेंगे. इस दौरान कमिटी मेंबर राजेश कुमार सिंह, दिवाकर कुमार, संतोष पाण्डेय, शुभम मिश्रा, सत्यप्रकाश, अभिनंदन सिंह, बंटी पांडेय, चंदन गुप्ता, अमित कुमार, हरेराम शर्मा, धुरंधर प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.







