जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में शनिवार को कंपनी के निर्माण कार्य के दौरान 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूर की मौत हो गयी. घटना के बाद अफरा- तफरी मच गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी कंपनी का निर्माण का कार्य चल रहा था. बहुत सारे मजदूर काम कर रहे थे. इस दौरान 20 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूर का संतुलन बिगड़ा और वे जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद बुरी तरह जख्मी हो गए. इस बाद आस पास के लोगों ने एमजीएम अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़े)

मृतकों की पहचान गम्हरिया के नीलडुंगरी के रहने वाले रामू मुर्मू व लखींद्र हांसदा के रुप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मजदूरों का कहना है कि मजदूरों की किसी तरह सुरक्षा उपकरण नही दी जाती है. इतनी ऊंचाई पर काम करने वाले को सेफ्टी बेल्ट का रहना बहुत की जरूरी है. लंकिन कंपनी की ओर से इस तरह की सुविधाओं को नजर अंदाज किया जाता है. सूचना मिलने बाद आरआईटी पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंच गए है.(नीचे भी पढ़े)

इसी घटना में दो अन्य मजदूर ठाकुर बेसरा और रंजीत जैना भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज आदित्यपुर के गंगोत्री अस्पताल में चल रहा है. घायल रंजीत जैना के अनुसार, वे लोग कंपनी में काम कर रहे थे, तभी ऊपर टीन शेड बदल रहा एक व्यक्ति अचानक नीचे गिर पड़ा और उसकी चपेट में आने से वे लोग घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.







