जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में सोमवार को धूमधाम से आयोजित की गई विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा. इसमें विश्वविद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर उनसे अपने उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद लिया. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती पूजा धूमधाम के साथ आयोजित की गई. इस अवसर पर संस्थान की सारी छात्राओं ने सोमवार सुबह बिष्टुपुर कैंपस में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा पूर्वक उनकी पूजा-अर्चना की. पूजा समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों की हजारों छात्राओं ने शिरकत की.(नीचे भी पढ़ें)
पूजा के पश्चात छात्राओ ने कैंपस में जमकर मौज मस्ती भी की. पूरा कॉलेज परिसर भक्तिमय मौहल में लीन नज़र आया. छात्राओं ने विधा की देवी माँ सरस्वती की आराधना कर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया.



