जमशेदपुर : टाटा स्टील में कैंटीन की व्यवस्था इन्क्लूसिव होने के बाद टाटा स्टील जमशेदपुर के कई सारे विभागों में स्थायी कर्मचारियों एवं ठेका मजदूरों के बीच उत्पन्न हुए तनाव पर पैलेट प्लांट के पूर्व कमिटी मेंबर समरेश सिँह ने बयान जारी कर कहा है कि वर्तमान में जो हालात है, उसमें अगर समय रहते समुचित दिशा में सुधार नहीं हुआ तो कैंटीन मुद्दे पर कभी भी किसी भी एम्प्लॉई कैंटीन में परिस्थिति विस्फोटक हो सकती है. अतः टाटा वर्कर्स यूनियन का शीर्ष नेतृत्व इस विषय को गंभीरता से लेते हुए अतिशीघ्र करवाई करे अन्यथा वरीय प्रबंधन से बातचीत कर टाटा कमिंस के स्थायी कर्मचारियों की तरह टाटा स्टील के कर्मचारियों को भी फूड एलॉवेंस के रूप में हर महीने 3 से 4 हजार रुपये का भुगतान तत्काल चालू कराए.





