जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और जनसंघ के वक़्त के वयोवृद्ध नेता सच्चिदानंद रॉय का शनिवार की सुबह 11बजे निधन हो गया. उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था. करीब 5 दिनों से वे वेंटीलेटर पर थे. 30 जनवरी को उनको सांस लेने में दिक्कत होने पर उनको टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई भाजपा नेता वहां पहुंचे थे. लेकिन शुक्रवार की रात को उनकी हालत एकदम गंभीर हो गयी, जिसके बाद शनिवार को सुबह उनका निधन हो गया. वे 82 साल के थे. वे अपने पीछे दो बेटा ब्रजेश राय और उमेश राय समेत भरा पूरा परिवार को छोड़ गए है. उनके निधन से जमशेदपुर भाजपा के युग समाप्त हो गया है. भाजपा में इसको लेकर गमगीन है.



