आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर टोल ब्रिज मोड़ के समीप ट्रेलर और स्कूटी में शनिवार को दिन के करीब 11.30 बजे के आसपास जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार महिला बुरी तरह से घायल हो गयी, जिससे थोड़ी देर के लिए सड़क जाम हो गया. बताया गया कि स्कूटी संख्या जेएच0522सी- 5369 पर एक महिला अपनी साधारण गति से जा रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर से ट्रेलर संख्या जेएच05डीआर- 1048 ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे महिला के पांव में गंभीर चोट लगी है. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस की टीम एवं स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को रेस्क्यू किया गया एवं निजी वाहन से अस्पताल के लिए भिजवाया गया है. उधर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रेलर चालक एवं ट्रेलर को रुकवा लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.



