• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 17, 2026
18 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cm Hemant soren : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय “एग्रोटेक किसान मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, की बड़ी घोषणा, कहा – पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचायेंगे, देखिये – video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेती-किसानी और कृषि अपने आप में एक बहुत बड़ा क्षेत्र है. झारखंड जैसे राज्य के लिए एग्रीकल्चर एक महत्वपूर्ण विषय है. झारखंड की 80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, ये लोग खेती-बाड़ी के माध्यम से ही अपना जीवन यापन करते हैं. वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की बड़ी भूमिका है. राज्य में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के स्थापित हुए लगभग 45 वर्ष हो चुके हैं. यह विश्वविद्यालय राज्य में किसानों के उत्थान के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है. इस संस्थान द्वारा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में काबिल बनाया जा रहा है. बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त कर कई छात्र-छात्राओं ने देश और दुनिया में आज किसानों को बेहतर मार्गदर्शन दे रहे हैं. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट एवं रिसर्च के क्षेत्र में समावेशी शिक्षा प्रदान की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय “एग्रोटेक किसान मेला-2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड पठारी क्षेत्र में बसा हुआ राज्य है. वैसे तो प्रत्येक राज्य में खेती-बाड़ी के अलग-अलग पैमाने होते हैं, कहीं सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता है तो कहीं व्यवस्थाओं के बल पर सिंचाई कार्य हेतु पानी पहुंचाया जा रहा है. किसान वर्ग को अन्नदाता कहा जाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों को अपग्रेड करने की दिशा में कई गतिविधियां की जा रही है, किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए अभी और कार्य करने बाकी हैं. बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं राज्य सरकार एक बेहतर समन्वय बनाते हुए किसानों को बेहतर दिशा देने का कार्य करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में परंपरागत व्यवस्थाओं के साथ-साथ कृषि-खेती कार्य को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ने की आवश्यकता है. कभी-कभी बदलते मौसम के कारण किसान वर्ग के लोग हतोत्साहित होते जाते हैं , तकनीक के माध्यम से ही उन्हें इन समस्याओं से बचाया जा सकता है.(नीचे भी पढ़ें)

पाइपलाइन के माध्यम से खेतों पर पहुंचाई जाएगी पानी
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाओं को संचालित कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खेती-कृषि परिवार से ही आता हूं. पहले हमारे गांव में गन्ने की खेती होती थी, हम लोगों ने खेतों में उगाए गए गन्ने से गुड़ बनते हुए देखा है, लेकिन अब गन्ने की खेती नहीं के बराबर हो रही है इसके कई कारण हो सकते हैं. बहुत किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने खेतों पर से कृषि करना छोड़ दिया है. हमारे राज्य में खेती करने योग्य जमीन की कमी है, राज्य में खेती योग्य भूमि को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अब कई जगहों पर पाइप लाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है. राज्य सरकार लिफ्ट इरीगेशन की दिशा में आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक विकास के लिए बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं राज्य सरकार को साथ चलकर कार्य करने की जरूरत है. कृषि क्षेत्र के विकास के लिए एक बेहतर और मजबूत कार्य योजना बनाई जाएगी. किसान वर्ग के लोग अधिक से अधिक पैदावार कर सकें और उन्हें बाजार भी उपलब्ध कराया जा सके ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है, इन सभी चीजों पर विचार-विमर्श करते हुए एक बेहतर पॉलिसी बनाने को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से यहां के कृषकों को क्या लाभ मिल रहा है, आने वाले समय में और क्या लाभ दिया जा सकेगा इस निमित्त ब्लूप्रिंट बनाई जाए. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में कृषकों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी, समय पर किसानों के बीच बीज खाद का वितरण इन सभी चीजों पर विशेष बल दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी जिलों में किसान पाठशाला स्थापित की जाएगी, जहां किसान भाई बंधु खेती की आधुनिक तकनीक, पशुपालन, मछली पालन सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी एवं प्रशिक्षण लेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि झारखंड के किसान वर्गों के लोगों को एक लाख से अधिक कुआं निर्माण योजना का लाभ मिलेगा. नदी तालाब तथा कुआं सिंचाई के पारंपरिक साधन है. बोरिंग कभी-कभी फेल भी हो जाता है, इसीलिए राज्य सरकार द्वारा कुआं निर्माण योजना लाई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना उद्देश्य
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपए प्रतिमाह सहयोग राशि प्रदान कर रही है. यह राशि यहां की महिलाओं को आत्मनिर्भर बन रहा है. इस राशि के जरिए राज्य में महिला किसान दीदियां पशुधन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। किसान महिलाएं गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, शूकर पालन, फूल की खेती सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से आय का स्रोत ढूंढ सकेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जो महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि कैसे यहां के किसान खेती-कृषि के माध्यम से कृषक उद्यमी के तौर पर उभरे इस निमित्त योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे घरेलू प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर आप व्यवसाय कर सकते हैं. किसानों का मेहनत कभी बेकार नहीं जाता है बस जरूरत है उन्हें एक बेहतर मार्गदर्शन मिले. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा बिरसा कृषि मार्गदर्शिका-2025 पुस्तक का विमोचन किया गया. मौके पर मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने एग्रोटेक किसान मेला में लगे स्टॉल का परिभ्रमण कर उद्देश्यों की जानकारी ली. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हॉल एवं वन औषधि द्रव्य प्रदर्शनी दीर्घा का शिलान्यास किया. इस अवसर पर मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग शिल्पी नेहा तिर्की, कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची डॉ सुनील चंद्र दुबे, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, निदेशक, भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची डॉ सुजय रक्षित, निदेशक, प्रसार शिक्षा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ जगरनाथ उरांव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur tata motors workers union rudrabhishek : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में भव्य रुद्राभिषेक आयोजित, दिव्य मंत्रों के साथ देवाधिदेव महादेव का हुआ अभिषेक, अध्यक्ष, महासचिव व कंपनी के अधिकारी भी हुए शामिल
खबर

Jamshedpur tata motors workers union rudrabhishek : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में भव्य रुद्राभिषेक आयोजित, दिव्य मंत्रों के साथ देवाधिदेव महादेव का हुआ अभिषेक, अध्यक्ष, महासचिव व कंपनी के अधिकारी भी हुए शामिल

August 17, 2026
Jamshedpur tulsi bhawan quiz : तुलसी भवन में ‘भारत को जानो’ विषयक ‘त्वरित प्रश्नोत्तरी’ प्रतियोगिता आयोजित, एआइडबल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के कुल 103 विद्यार्थियों ने की शिरकत
खबर

Jamshedpur tulsi bhawan quiz : तुलसी भवन में ‘भारत को जानो’ विषयक ‘त्वरित प्रश्नोत्तरी’ प्रतियोगिता आयोजित, एआइडबल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के कुल 103 विद्यार्थियों ने की शिरकत

August 17, 2026
Jamshedpur school proud : जमशेदपुर के मुरली स्कूल ने जिला स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीता तृतीय पुरस्कार, उपायुक्त ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित
खबर

Jamshedpur school proud : जमशेदपुर के मुरली स्कूल ने जिला स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीता तृतीय पुरस्कार, उपायुक्त ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

August 17, 2026
Next Post

jharkhand education minister meeting : स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कोल्हान के तीनों जिलों के उपायुक्त व शिक्षा पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र घर तक पहुंचाने का आदेश, प्रिंसिपल को दिया दायित्व, गुणवतापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक माहौल तथा बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए सरकार संकल्पित

jamshedpur rural- पोटका में बिना ग्रामसभा के खेतिहर जमीनों पर हो रहे प्लाटिंग पर लगेगी रोक, विधायक संजीव सरदार की शिकायत के बाद जांच शुरू

Saraikela jmm against deo : सरायकेला जिला शिक्षा पदाधिकारी की तानाशाही के खिलाफ जेएमएम कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, सीएम व शिक्षा मंत्री से की बर्खास्तगी की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News