रामगोपाल जेना,चाईबासा: मंगलवार को जिला समाहरणालय परिसर से पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान संचालन करने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज मनोज रतन चौथे के द्वारा जानकारी दिया गया कि अफीम के विरुद्ध पूरे कोल्हान रेंज में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उसी के परिपेक्ष में जिले के समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है. यह जागरूकता रथ क्षेत्र में जाकर जनमानस को अफीम की खेती से बचने के लिए जागरूक करेगी. (नीचे भी पढ़े)

अफीम की खेती करना एक दंडनीय अपराध है. उन्होंने सभी लोगों से अपील किया है कि अपने आस पड़ोस अगर आप अफीम के खेती करते हुए देखते हैं, तो उसकी सूचना तुरन्त अपने नजदीकी थाना को करे सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाता हैं.उन्होंने कहा कि जल्द ही हम अफीम की खेती करने वाले किसानों को मुख्य धारा कृषि के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे. जागरूकता रथ अपने नियमित रूट चार्ट के अनुसार क्षेत्र में जाकर अफीम की खेती के विरुद्ध जन जागरूकता करते हुए लोगो को जागरूक करेगी. मौक़े पर उप विकास आयुक्त, डालसा सचिव, सार्जेंट मेजर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.



