जमशेदपुर : जमशेदपुर की टेल्को पुलिस ने मंगलवार को गांजा तस्कर का उद्भेदन किया है, जहां मंगलवार को गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. इस मामले में तस्कर घाटशिला का करमू मानकी उर्फ करण मांझी है (38). वहीं उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो गोली और 1 केजी 8सौ 65 ग्राम गांजा बरामद किया है. गांजे की कीमत करीब 35 हजार रुपये है. इस मामले में एसएसपी कौशल किशोर ने प्रेस विज्ञाति जारी करते हुए बताया कि टेल्को में विशेष गश्ती टीम हुडको से थीम पार्क की ओर जा रही थी, तभी एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखर भागने लगा. (नीचे भी पढ़ें)

उसे पुलिस की दल के सहयोग से पकड़ा गया. उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से अवैध देसी पिस्तौल, गोली और बैग में रखा गांजा बरामद किया गया. आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर तस्करी करती है. उसने एक और आरोपी का नाम बताया है, जिसकी छापेमारी की जा रही है.



