चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने बाबा तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर गांव में स्थापित बाबा तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर विधायक श्री मोहंती ने चाकुलिया के कालापाथर और चौठिया गांव पहुंचकर बाबा तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय साहस, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि बाबा तिलका मांझी का संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत है. उनके द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदान के परिणामस्वरूप आज हम सब स्वतंत्रता का आनंद ले पा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने इस अवसर पर सभी से अपील की कि हम सब बाबा तिलका मांझी के आदर्शों से प्रेरित होकर उनके बताएं मार्ग पर चलकर समाज की सेवा और देश की उन्नति के लिए काम करें. उन्होंने बाबा तिलका माझी की जयंती को एक अवसर माना, जब हम उनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए, उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लें. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय, साहेबराम मांडी, बलराम महतो, गोपन परिहारी, भृत्ति सुंदन महतो, पप्पू राउत, मिथुन कर, महेश्वर मल्लिक, जादूपति राणा, राम मुर्मू,लालू हांसदा, देवनाथ हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.



