जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत परसुडीह थाना क्षेत्र पूर्वी हलुदबनी पंचायत ग्राम तिलकागड़ स्थित बाबा तिलका माझी की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया. वही दूसरी और बाबा तिलका मांझी के जयंती पर महा रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्वी हलुदबनी पंचायत भवन तिलकागढ़ में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए और सभी रक्तदाताओं का हौसला अफजाई की. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर विधायक ने कहा की बाबा तिलका माझी ने अंग्रेजों के खिलाफ अपने अदम्य साहस और संघर्ष से न केवल झारखंड बल्कि सम्पूर्ण भारत को स्वतंत्रता की ओर प्रेरित किया. उनका बलिदान और संघर्ष हमें हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता रहेगा. मौके पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मानिक मल्लिक, मुखिया पानों मुर्मु आदि उपस्थित थे.



