जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना की पुलिस ने एक्टिवा की चोरी करने के मामले का परदाफाश किया है. चोरी की एक्टिवा को भी बरामद किया गया है जबकि चोरी करने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया व्यक्ति सरायकेला खरसावां के कोलाबिरा के सालडीह और लोकल के मानगो बिलाल मसजिद के पास रहने वाले मोहम्मद मुजाहिद है. उसको जेल भेज दिया गया है. 12 फरवरी की रात को मानगो आजादनगर हाउस नंबर तीन रोड नंबर तीन निवासी मोहम्मद नदीम के घर से एक्टिवा स्कूटी जेएच05डीयू – 2255 की चोरी हो गयी थी. इसकी चोरी को लेकर एफआइआर दायर किया गया था. इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान कर चोरी करने वाले को पकड़ लिया.



