जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित प्रशांत कुमार सिंह नामक 10 वर्षीय बच्चा बस से गिराकर घायल हो गया. वह कपाली के संत जेवियर स्कूल से एनुमल फैंशन कार्यक्रम से बस से अपने घर रिपीट कॉलनी लौट रहा था. इसी बीच बस से उतरने वक्त वह नीचे गिर गया. बस ड्राइवर को पता नहीं चला और उसने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया, जिससे बच्चा पूरी तरीके से जख्मी हो गया. सूचना मिलने पर पहुंचे विधायक के जनप्रतिनिधि नीरज सिंह, पप्पू सिंह, श्याम सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत, टुनटुन सिंह, तत्काल एमजीएम थाना को फोन किये और बच्चे को आनन-फानन में डिमना चौक स्थित स्पंद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एमजीएम थाना पुलिस बस और ड्राइवर को अपने साथ थाना ले गए.




