जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के कार्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नागरिकों के फीडबैक के लिए उपनगर आयुक्त के निर्देशानुसार सहायक नगर आयुक्त की उपस्थिति में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत नागरिकों का फीडबैक अधिक से अधिक करने हेतु एक बैठक की गयी. सहायक नगर आयुक्त के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के सम्बन्ध में बताते हुए कहा गया कि नागरिक फीडबैक कार्य निकाय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा अलग अलग टीम बना कर स्कूल,कॉलेज,पार्क,मॉल, रेस्टुरेंट, अस्पताल, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि मानगो को जनता के सहयोग से बेहतर रैंकिंग प्राप्त हो सके. बैठक में सभी नगर प्रबंधक सफाई पर्यवेक्षक कनीय अभियंता एवं मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण प्रसाद, ताहिर हुसैन, केपी रवि, शेख निजामुद्दीन एवं अन्य लोग उपस्थित थे.



