गालूडीह: गालूडीह में स्थित प्राचीन बूढा बाबा शिव मंदिर पूरे गालूडीह को एकता के सूत्र में बांध रहा है. वैसे तो पूरे वर्ष श्रद्धालु मंदिर में पूजा करते हैं. सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं. लेकिन मंदिर में शिवरात्रि और सावन माह में सुबह से श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहती है. इस प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव के पूजन के लिए हर साल शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. यहां शिवरात्रि पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है. कहा जाता है कि वर्षो पहले स्वर्णरेखा नदी देवली गांव के पास नदी घाट में यह शिव लिंग ग्रामीणों को मिला था। इसके बाद गालूडीह निवासी पुरोहित नीलाम्बर पांडा द्वारा शिव लिंग को मंदिर में स्थापित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मंदिर निर्माण के लिए ग्राम प्रधान केशर दत्ता ने जमीन दान की थी. फिर लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण किया गया. वर्तमान में विश्वमोहन चटर्जी पूजा पाठ करते हैं. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि मंदिर में मन्नत मांगने से पूरी होती है. सावन माह में पूजा अर्चना करने से जाने अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है. परिवार में अमन-शांति बनी रहती है। मंदिर कमिटी में विश्वमोहन चटर्जी, संजय दत्ता, चितरंजन हालदार, विश्वजीत पांडा, महेश्वर दत्ता आदि शामिल हैं.














