मेदिनीनगर (पलामू): बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में हमारे देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 94वीं पुण्य तिथि मनाई गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की. संचालन संजय कुमार ने किया. सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद के तस्वीर पर फुल-माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे. 17 वर्ष की आयु में चंद्रशेखर आजाद क्रांतिकारी दल हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन में सम्मलित हो गए. साडर्श बध, सेन्ट्रल एसेंबली में भगत सिंह द्वारा बम फेंकना, ब्रिटिश वायस राय को ट्रेन से उड़ाने की चेष्टा के साथ काकोरी कांड में भी उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया. इलाहाबाद के अलफ्रेड पार्क में अंग्रजों के साथ संघर्ष करते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए. चंद्रशेखर आजाद आजादी की लड़ाई में प्रथम पक्ति के नेता थे. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने आजादी की लड़ाई में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. चंद्रशेखर आजाद का नाम सुनते ही अंग्रेज कांप जाते थे. उनमें देशभक्ति की भावना कूट-कूद भरी हुई थी. मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं. इनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. संतोष कुमार ने चंद्रशेखर आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका निधन 27 फरवरी 1931 को हुआ था. वे बचपन से ही क्रांतिकारी थे. इस मौके पर प्रभात कुमार, अरुण पासवान, दिनेश राम, मनीष कुमार, उत्तम कुमार, सुधीर कुमार, यशवंत कुमार, शनि कुमार, संजीत कुमार, सतीश दुबे, श्याम पाठक, अशोक कुमार, दीपक कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम के अंत में राम नरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया.














