जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद अपने क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स की वसूली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है. इस दिशा में तीन नए राजस्व निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिनकी मुख्य जिम्मेदारी बकायादारों से कर वसूली सुनिश्चित करना होगा. अब तक नगर परिषद द्वारा 1240 बकायादारों को नोटिस जारी किया गया है, जिनमें से 557 ने अपना बकाया चुका दिया है. (नीचे भी पढे)
शेष बकायादारों से जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. राजस्व निरीक्षक घर-घर जाकर बकायादारों को नोटिस दे रहे हैं और उन्हें जल्द से जल्द अपना बकाया चुकाने के लिए जागरूक कर रहे हैं. यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की जाती, तो संबंधित संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. नगर परिषद की ओर से सभी नागरिकों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गयी है कि वे समय पर होल्डिंग टैक्स का भुगतान करें और नगर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग दें.



