चाकुलिया: चाकुलिया वन क्षेत्र के लोधाशोली गांव में गुरुवार को हाथी गांव निवासी कुलों बाला गोप के घर को तोड़ दिया. इस संबंध में वृद्धा कुलों बाला गोप ने बताया कि रात में हाथी अचानक आकर भोजन की तलाश में घर पर हमला कर दिया और दीवार को तोड़ दिया है. वृद्धा ने कहा कि वह रोजाना दीवार के बगल में ही सोती थी. कल किसी कारण से सोने में लेट हुई और वह बाल बाल बच गयी है. घर में पुत्र और बहू रहती है. परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने विभाग से घर मरम्मत के लिए तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है. वही हाथी ने गांव निवासी अनाम गोप के घर में घुसकर एक बोरा धान को खाया है. लोगों ने बताया कि एक हाथी गांव से सटे जंगल में शरण लिए हुए है और शाम ढलते ही जंगल से निकलकर गांव में प्रवेश कर जमकर उपद्रव मचाते हैं. लोगों ने विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि जल्द से जल्द हाथी को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकि लोगों को किसी तरह का नुक्सान ना हो.



