जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. युवती ने आजादनगर थाना में ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित ज़ाकिर नगर क्रॉस रोड नंबर 4 में रहने वाले मो तौसिफ पर यह आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसके माता-पिता पर भी केस किया है. युवती ने शिकायत में बताया है कि शादी का झांसा देकर आजादनगर स्थित एक होटल में लेकर जाकर उसके साथ गलत काम किया. अब युवक शादी से इनकार कर रहा है. आजाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



