जमशेदपुर: शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभूम क्लब मैदान (श्री अग्रसेन भवन के सामने) में 25 मार्च 2025 मंगलवार को जीण माता का भव्य 19वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी. महा मंगल पाठ में 1501 महिलाओं द्धारा किया जायेगा.(नीचे भी पढ़े)

इसके लिए बाहर से प्रसिद्ध 11 पाठ वाचक कलाकार शहर आ रहे हैं, जो संगीतमयी नृत्य नाटिका (देवान्जली डांस ग्रुप के कलाकारों) की प्रस्तुति के साथ पाठ का वाचन एक साथ करेंगें. साथ ही कोलकात्ता के कारीगरों द्धारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जायेगा. इस संबंध में श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के विनोद खन्ना एवं सुनील देबूका ने संयुक्त रूप से रविवार को एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि 19वां वार्षिक महोत्सव को लेकर संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. उन्होंने बताया कि महा मंगल पाठ हेतु कुपन का वितरण का शुभारंभ कर दिया गया हैं. कुपन के लिए कोई भी भक्तगण संस्था के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं.



