चाकुलिया: होली पर्व के मद्देनजर गुरूवार की शाम इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में चाकुलिया पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक से निकले फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारी मुख्य पथ होते हुए थाना पहुंचे. फ्लैग मार्च में शामिल पदाधिकारियों ने लोगों से होली पर्व आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है. मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पर्व के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस हर संभव प्रयास करेगी. उन्होंने लोगों से अपील किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामीण भी प्रशासन का सहयोग करें.



