जादूगोड़ा : पोटका के पावरू मौजा के तितलिग पहाड़ के खनन का कांग्रेसियों ने विरोध किया है. जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जयराम हांसदा ने गुरुवार को इस संबंध में कहा कि खनन से पहाड़ी की सुन्दरता नष्ट होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन अभियान मजाक बन कर रह गया है. जिसको लेकर उन्होंने झारखंड सरकार से पोटका के पावरू मौजा स्थित तितलिग पहाड़ के खनन पर रोक लगाने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर पोटका कांग्रेस की ओर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन आरंभ करने की चेतावनी दी. (नीचे भी पढ़ें)
हाता में इसको लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इसको लेकर आंदोलन का ऐलान किया. संवाददाता सम्मेलन में सौरभ चटर्जी,लालटू दास, सुबोध सिंह सरदार, प्रेम मुखी आदि भी शामिल रहे.



