जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर प्रकाशनगर के गरुडबासा में 17 मार्च को हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने शुक्रवार को उद्भेदन किया, जहां पुलिस ने मुख्य आरोपी तुषार कर्मकार (19) को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. इस मामले में जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संवावदाता सम्मेलन आयोजित कर फायरिंग मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी को खैरबनी फुटबॉल ग्राउंड के बगल कैनाल के पास से गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया और उसके निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त गोली का खाली खोखा मनपीटा साईं मंदिर के पास से बरामद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

सिटी एसपी ने बताया 17 मार्च को फायरिंग की सूचना मिली. 18 मार्च को मामला दर्ज कर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. वहीं छापेमारी दल ने तुषार को खैरबनी फुटबॉल ग्राउंड के बगल कैनाल के पास से गिरफ्तार किया. तुषार रिश्तेदार है और वह रिश्ते में मृतक का फुफेरा भाई लगता है. 1 जनवरी से ही उन दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिस दिन शंभू लोहार पर गोली चलायी गयी थी उस दिन भी उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, और विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर तुषार ने अपने ममेरे भाई पर गोली चला दी, जिससे शंभू कुमार का टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया. वहीं घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान ही पुलिस ने एक बंदूक और गोली जब्त की थी. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.



