जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक रोज उपलब्ध नहीं होते है. इसको देखते हुए झारखण्ड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए यहां रोज एक चिकित्सक उपलब्ध कराने की मांग की.इन्होंने कहा कि जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है, यहां रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार हेतु आते है परन्तु उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में मात्र एक ही महिला डॉक्टर है तथा उनका मात्र सप्ताह में एक या दो दिनों तक अस्पताल आना होता है ऐसी स्थिति में गरीब मरीजों को काफी दिक्कतें होती है. इस कारण यहां दो दिन के बजाय सप्ताह में हर दिन चिकित्सक उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित कराया जाये.



