जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके सुंदरनगर थाना अंतर्गत हितकू पंचायत के केड़ों गांव में गुरुवार की शाम आयी आंधी-तुफान ने क्षेत्र में काफी तबाही मचायी. केडों के कई लोगों के घरों के एस्बेस्टस,खप्पैरल मकान के छप्पर उड जाने की सूचना है. कही पेड़ की ड़ाली टूटी तो कही पेड उखड़े. बारिश भी काफी हुए,जिससे घरों में रखे सामान भी भींग दिए. प्रभावित लोगों ने सरकार से आपदा प्रबंधन विभाग से राहत व मुआवजे की मांग की. (नीचे भी पढ़े)

गांव के जनप्रतिनिधियों ने इलाके का दौरा किया और क्षतिपूर्ति का जायजा भी लिया. साथ ही मुआवजे दिलाने का आश्वासन भी दिया. प्रभावित मे विपिन कर्मकार, विजय भूमिज, दिलीप भूमिज, दारा साहू, समीर भूमिज, दुर्गा भूमिज,मिहिर भूमिज, मुंशी भूमिज, जगदीश भूमिज, लखन बेसरा, बबलू मार्डी,मनोज पात्रों, रंजीत हेम्ब्रम,मोटका हेम्ब्रम आदि शामिल है.



