जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत नागाडीह गांव के पास से पुलिस ने अवैध हथियार का कारोबार करने वाले गुड्डू रब्बानी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 315 बोर की 10 गोलियां बरामद की हुई है. पुलिस अब इसके सहयोगियों की तलाश में छापामारी कर रही है. इस संबंध में बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नागाडीह के पास कुछ लोग अवैध हथियार की खरीद बिक्री कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापामारी की और एक अभियुक्त को धर दबोचा. थाना प्रभारी के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और वह सुंदरनगर थाना क्षेत्र में फायरिंग करने का आरोपी है. फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के बाद गुड्डू रब्बानी को जेल भेज दिया है. वहीं उसकी बाइक को भी जब्त किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कहां से हथियार और कारतूस लाता था और कहां-कहां सप्लाई करता था. इसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है.



