गालूडीह: उलदा पंचायत के दिगड़ी गांव में पिछले आठ दिनों से ट्रांसफार्मर जमीन पर खराब पड़ा हुआ है. जिस कारण गांव के ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से ग्रामीण लगातार बिजली कार्यालय का चक्कर लगाते रहे, लेकिन दो आठ दिन बीत जाने के बावजूद उनके गांव का ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हुआ. बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कई परिवार के संकट का कारण बनी हुई है.(नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने बताया कि आंधी तूफान से ट्रांसफार्मर और कई जगहों पर बिजली पोल गिर गया है. पूरे गांव में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है. घरों में उजाले के महिलाओं को चिमनी या तेल के दीयों का सहारा लेना पड़ता है. दिगड़ी स्थित दक्षिणेश्वर अद्यापिट राम कृष्ण संघ आश्रम में बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. बिजली न होने से लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं होते ऐसे में मजबूर लोगों को दूसरे गांव जाकर मोबाइल चार्ज करने पड़ते हैं. बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से पूरे गांव में बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है. गांव में गिरे पोल को अभी तक सही नहीं कराया जा सका है. ट्रांसफार्मर अब तक जस का तस पड़ा हुआ है.




